25 हजार का इनामी बदमाश प्रयागराज से गिरफ्तार:बांदा में कई मामले दर्ज हैं, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमले का आरोपी है

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बांदा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र पुत्र दयाराम को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और पुलिस टीम पर हमले के मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कमासिन पुलिस ने गुरुवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पुत्र दयाराम, निवासी कस्बा व थाना कमासिन, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और पुलिस टीम पर हमले के मामले में वांछित था। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त जितेंद्र लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। आखिरकार कमासिन पुलिस को प्रयागराज में उसे पकड़ने में सफलता मिली।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *