25.59 लाख के फ्रॉड में भाजपा जिलामंत्री पर FIR:झांसी में 2.74 लाख की जमीन के 26.95 लाख में खरीदने का आरोप, 7 अन्य नामजद

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी में भाजपा के जिला मंत्री हरनारायण उर्फ हनी साहू पर 25.59 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। भक्त कर्माबाई शिक्षा समिति ने एक एफडी कराई थी। आरोप है कि गलत तरीके से एफडी की रकम एकल खाते में जमा करा दी। फिर 2.70 लाख रुपए की जमीन को 26.95 लाख रुपए में खरीदकर फर्जीबाड़ा किया। बबीना पुलिस ने जिला मंत्री हनी साहू समेत विद्यालय प्राचार्य कामिनी झा, लिपिक राहुल साहू समेत संस्था के आठ सदस्यों के खिलाफ बबीना थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। 444 दिन की एफडी कराई थी समिति प्रबंधक जगत नारायण कटेरिया ने पुलिस को बताया कि समिति की ओर से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बबीना कैंट शाखा में 23,50,000 रुपए की एफडी की गई थी। यह एफडी 444 दिन यानी 22 दिसंबर 2024 को पूरी होनी थी। आरोप है कि भाजपा जिला मंत्री हनी साहू ने बैंक प्रबंधक पीयूष पांडेय से मिलीभगत करके एफडी की पूरी रकम 25,59,601 रुपए निकालकर उसे एकल खाते में जमा करा दिया। इसके बाद उसने चोरी-चुपके बिना सहायक निबंधक, फर्म सोसाइटी एवं चिट्स को बताए ही उप प्रबंधक राम प्रकाश साहू को प्रबंधक घोषित कर दिया। इसके बाद फर्जीवाड़ा करते हुए हनी साहू ने बबीना की आराजी संख्या 2441 पर 25 डेसीमल जमीन संस्था के नाम खरीदी। इस जमीन के लिए उसने उसी खाते से सर्किल रेट से 10 गुना ज्यादा मूल्य का भुगतान कर दिया। जगत नारायण ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरी रकम का हनी साहू ने बंदरबाट कर लिया। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। फर्जीवाड़ा करने पर उन्होंने हनी साहू समेत राम प्रकाश साहू, ओमकार साहू, अनिल साहू, प्रीति साहू, सुरभि साहू, प्राचार्य कामिनी झा एवं लिपिक राहुल साहू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *