26 नवंबर को भीम आर्मी करेंगी संविधान बचाओ सम्मेलन:चंद्रशेखर बोले- सरकार जनता के टैक्स से चलती है, किसी की दया पर नहीं

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुजफ्फरनगर में 26 नवंबर को ‘संविधान बचाओ सम्मेलन’ होगा। भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने कार्यकर्ताओं से इस सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- यह मुहिम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में दलित-पिछड़ों के अधिकारों को कमजोर करने के प्रयास तेज हुए हैं। आज़ाद ने यह भी कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की छवि को धूमिल करने के लिए ‘छोटे-छोटे समूह’ सक्रिय किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, ये प्रयास केवल अंबेडकर के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज के हर महानायक के खिलाफ दशकों से जारी हैं। उन्होंने गोवर्धन सिंह गुर्जर, मातादीन वाल्मीकि, बाबू जगजीवन राम, चौधरी चरण सिंह, ताऊ देवीलाल और जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं का उदाहरण दिया। आज़ाद ने कहा कि राजनीति के शीर्ष पर होने के बावजूद इन नेताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व की जगह जातीय दायरे में सीमित करने के प्रयास किए गए। चंद्रशेखर आज़ाद ने जोर देकर कहा कि संविधान और आरक्षण पर हमले बढ़े हैं, इसलिए समाज को संगठित होकर खड़ा होना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया, सरकार जनता के टैक्स से चलती है, किसी की दया पर नहीं, और इसलिए अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है। उन्होंने बताया- सहारनपुर और मुरादाबाद सहित तीन मंडलों में यह पहला बड़ा आयोजन है। 26 नवंबर को सम्मेलन स्थल पर संविधान की रक्षा का सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से 50 लाख संविधान प्रेमियों के जुड़ने की उम्मीद है। जो लोग रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे अपने जिले या गांव में दोपहर 3 बजे शपथ कार्यक्रम आयोजित करेंगे और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे साझा करेंगे। आज़ाद ने बताया कि यह मुहिम 2026 तक लगातार जारी रहेगी और आने वाले महीनों में कई बड़े अभियान शुरू किए जाएंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *