कन्नौज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। सरायमीरा स्थित बैंक शाखा में आयोजित इस कार्यक्रम में 33 छोटे-बड़े व्यापारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग पांच करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया गया। इस ऋण वितरण कार्यक्रम में आंचलिक कार्यालय लखनऊ से सहायक महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह चौहान और क्षेत्रीय कार्यालय इटावा से मुख्य प्रबंधक आदित्य कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राहकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश भर में इस तरह के मेगा आउटरीच प्रोग्राम किए जा रहे हैं। इन लोगों ने लम्बे समय से अकाउंट में लेनदेन नहीं किया, वो लोग आरबीआई के पोर्टल पर अपने अकाउंट की स्थिति देख सकते हैं। सरकार की योजना के अनुसार सोलर पर 3 परसेंट यूपी सरकार और 3 परसेंट सेंट्रल गवर्मेन्ट सब्सिडी दे रही है। ऐसी योजनाओं के प्रति ग्राहकों को जागरूक करने के लिए कैम्प लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान, सहायक महाप्रबंधक और मुख्य प्रबंधक ने विभिन्न एमएसएमई, रिटेल ऋण, कृषि ऋण और बैंक की जमा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कन्नौज मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक प्रयागदत्त विश्वकर्मा, जीएमसी शाखा के शाखा प्रबंधक आलोक मिश्रा, सरायमीरा शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार यादव, बीएमसी संदीप पाल और तीनों शाखाओं के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
33 व्यापारियों को 5 करोड़ रुपये का मिला लोन:कन्नौज में सेंट्रल बैंक का MSME कार्यक्रम, 3% यूपी और सेंट्रल गवर्मेन्ट सब्सिडी दे रही
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
