81 किलो पनीर कराया नष्ट:आगरा में FSDA ने की छापेमारी, 2 हजार लीटर मिला मिश्रित दूध

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा में FSDA ने बाह में छापेमारी की। 2 हजार लीटर दूध, पनीर, रिफाइंड का स्टॉक मिला। जिस पर मक्खियां बैठी थीं। टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
FSDA की टीम ने बाह के राधिका इंटरप्राईजेज मानिकपुरा पर सहायक आयुक्त खाद्य महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापा मारा। टीम में राकेश कुमार यादव, कृष्ण चन्द्र पटेल, राकेश कुमार और गजेन्द्र सिंह शामिल है। मौके पर लगभग 2 हजार लीटर मिश्रित दूध, 81 किलो पनीर और लगभग 60 लीटर रिफ़ाइन्ड पामोलिन ऑयल (अपमिश्रक) का स्टॉक पाया गया। मौके पर राजस्थान निवाली राधेश्याम पुत्र रामबाबू मिले। पनीर पर मक्खियां और मच्छर भिनभिना रहे थे।
पनीर के 2 सैंपल लिए गए। बाकी के पनीर को नष्ट करा दिया गया। पनीर की कीमत लगभग 17,820 रुपये बताई गई है। रिफाइन्ड पामोलिन ऑयल (अपमिश्रक) का एक सैंपल लिया गया। 58 लीटर रिफाइंड को सीज कर दिया गया। मिश्रित दूध के 2 सैंपल लिए गए।
प्रतिष्ठान के लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति करते हुए व्यापक जनहित के दृष्टिगत तत्काल खाद्य प्रतिष्ठान का संचालन बंद करा दिया गया। इसी परिसर में संचालित अन्य फर्म मै० राज- संस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर विष्णु पचौरी पुत्र राजकुमार पचौरी मिले। निरीक्षण के दौरान मौके पर घी में मिलावट का संदेह होने पर घी का भी सैंपल लिया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *