9 भाजपा नेताओं के नाम की PMO से क्लीरेयंस:साकेत डिग्री कालेज में निर्माणाधीन हेलीपैड तैयार, 3 से जगहों पर बनेगा ग्रीन हाऊस

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पीएम नरेन्द्र मोदी के 25 नवंबर के कार्यक्रम के दिन तीन घंटे का पीएमओ भी बनाया जाएगा। पीएमओ में अधिकारियों की तैनाती भी होगी। प्रधानमंत्री को राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में आना है। प्रशासनिक स्तर पर उनके कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। उसी में रामजन्मभूमि में पीएमओ भी बनेगा। पीएम के प्रोटोकाल के अनुसार साकेत डिग्री कालेज में निर्माणाधीन हेलीपैड तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग के तैयार करने के बाद एक दारोगा को सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी में लगाया गया है। दिल्ली के पीएमओ से प्रधानमंत्री के दिल्ली उड़ने तक रामजन्मभूमि का पीएमओ उससे जुड़ा रहेगा। राट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से वाया मोहबरा, टेढ़ी बाजार, रामपथ से राम जन्म भूमि को जाने वाले रेल क्रॉसिंग पर बने ओवर ब्रिज की पेंटिंग में ढेर सारे श्रमिक लगे हैं जिससे राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने वालों अतिथियों को अयोध्या पहले वाली नहीं रही का संदेश दिया जा सके। पीएम की अगवानी करने वालों में अभी 9 लोगों के नाम पर सहमति
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व सांसद लल्लू सिंह के अलावा विधायक रामचंद्र यादव, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, विधायक डा. अमित सिंह चौहान, विधायक अभय सिंह, विधायक चंद्रभानु पासवान, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के अलावा मंडलायुक्त राजेश कुमार, आइजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर होंगे। बुके देकर प्रधानमंत्री का स्वागत करना है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय व राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र रामजन्मभूमि परिसर में प्रधानमंत्री के पहुंचने पर स्वागत करेंगे। बताया गया कि भाजपा के अन्य कई नेताओं के नाम भी सूची में पीएमओ को भेजा गया था। अभी सिर्फ 9 नामों की ही क्लीयरेंस मिलने की दबी जुबान से चर्चा है। एसपीजी के 22 नवंबर को पहुंचने की संभावना वैसे प्रशासनिक अमला प्रधानमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर ऐसी किसी जानकारी को आधिकारिक रूप से साझा नहीं करता जो उनके कार्यक्रम का हिस्सा हो। लेकिन एयरपोर्ट, साकेत डिग्री कालेज के अलावा रामजन्मभूमि परिसर में चार-चार ग्रीन हाउस बनेंगे। ये ग्रीन हाउस प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा एक अतिरिक्त होगा। एसपीजी के 22 नवंबर को पहु़ंचने की संभावना है।
10 होटल के 40 प्रतिशत होटलों के कमरे एसपीजी व बेहद खास अतिथियों के लिए आरक्षित एसपीजी व बेहद खास अतिथियों के लिए 10 होटल के 40 प्रतिशत रूम आरक्षित करने का आदेश होटल प्रबंधन को जिला प्रशासन की तरफ से है। होटलों के नाम पार्क इन बाय रेडिसन, पंचशील, ताराजी रिसार्ट, कोहिनूर पैलेस, होटल शाने अवध, होटल तिरुपति, होटल रामायणा, होटल क्लार्क इन एक्सप्रेस,होटल किनेस्को व होटल इरा बाय औचिर्ड बताये गये।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *