AAP नेता आतिशी की वीडियो पर पंजाब में बवाल:दिल्ली भाजपा नेता कपिल पर जालंधर में पर्चा, BJP ने CP के खिलाफ स्पीकर को दी कंप्लेंट

📅 Published: January 10, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

आम आदमी पार्टी की दिल्ली से विधायक आतिशी को लेकर पंजाब में विवाद बढ़ता जा रहा है। आतिशी पर दिल्ली विधानसभा के 6 दिसंबर के सेशन में सिख गुरुओं पर कथित अभद्र शब्दावली का आरोप है। ये आरोप पंजाब भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर आतिशी का एक वीडियो अपलोड करते हुए लगाया है। पंजाब भाजपा के सूबा प्रधान सुनील जाखड़ और वाइस प्रधान अश्वनी शर्मा ने इस वीडियो से पंजाब की आप सरकार को घेरा, जिससे विवाद तूल पकड़ना चला गया। अब 9 दिसंबर को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। इसमें इकवाल सिंह के हवाले से दिल्ली के कानून एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे वायरल करने के आरोप लगाए हैं। जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में दिल्ली भाजपा ने विधानसभा स्पीकर से शिकायत की है। दिल्ली भाजपा ने इस बात की शिकायत की है कि सदन के अंदर की कार्यवाही के आधार पर पंजाब पुलिस बाहरी राज्य में मामला कैसे दर्ज कर सकती है। भाजपा का मानना है कि यह सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। इसे लेकर जालंधर सीपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पहले सिलसिलेवार जानें कब-क्या हुआ अब तक इस मामले में किसने क्या-क्या कहा…
एसजीपीसी अध्यक्ष धामी बोले- ओछी मानसिकता
SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आतिशी के कथित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह AAP नेताओं की ओछी और पिछड़ी मानसिकता को दर्शाता है। धामी ने मांग की कि आतिशी की विधानसभा सदस्यता तुरंत रद्द की जाए, क्योंकि उनके शब्दों ने सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। अकाल तख्त जत्थेदार ने बताया अमर्यादित व्यवहार
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दिल्ली विधानसभा में आतिशी के कथित बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे सिख गुरुओं के प्रति अमर्यादित और असहनीय व्यवहार करार दिया। CM मान कहा-भाजपा पंजाब विरोधी है
CM भगवंत मान ने आतिशी का बचाव करते हुए भाजपा पर सिख विरोधी और पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा-भाजपा ने वीडियो में छेड़छाड़ की है और जानबूझकर गुरु तेग बहादुर जी का नाम जोड़ा है, जो आतिशी ने कभी बोला ही नहीं। उन्होंने इसके लिए भाजपा से सिख समुदाय और पंजाब के लोगों से माफी मांगने को कहा। सुखबीर सिंह बादल ने की FIR की मांग
सुखबीर बादल ने इस मामले में आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना AAP का असली चेहरा उजागर करती है। उन्होंने आतिशी को पद से हटाने की भी मांग की। भाजपा सूबा प्रधान बोले- सब रिकॉर्ड पर मौजूद
सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि दिल्ली विधानसभा के रिकॉर्ड में सब कुछ मौजूद है और AAP नेताओं का पाखंड अब पंजाब के लोगों के सामने आ चुका है। मोहाली फोरेंसिक लैब में हुई वीडियो की जांच
जालंधर में हुई FIR में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा की विधायक आतिशी के वीडियो को तकनीक के जरिए तोड़-मरोड़कर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट से लिए गए ऑडियो की जांच से पता चलता है कि आतिशी ने गुरु शब्द बोला ही नहीं। जालंधर पुलिस ने बताया कि वीडियो क्लिप कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच के लिए एसएएस नगर (मोहाली) को भेजी गई थी। इस वीडियो की रिपोर्ट 9 जनवरी को आई। इसके अनुसार यह सामने आया है कि आतिशी ने अपनी ऑडियो में कहीं भी गुरु शब्द नहीं बोला।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *