पंजाब के तरनतारन में मंगलवार को पुलिस और गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। भिखीविंड में हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से कत्थूनंगल का शूटर हरनूर नूर ढेर हो गया। इस दौरान शूटर की गोली एक पुलिस मुलाजिम को भी लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से वह बाल-बाल बच गया। एनकाउंटर के बाद DIG स्नेहदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मारा गया शूटर नूर अमृतसर में 4 जनवरी, रविवार को अमृतसर के मैरिज पैलेस में AAP सरपंच जरमल सिंह की हत्या की साजिश में शामिल था। वह प्लानिंग व रेकी में कत्ल करने वालों का साथ दे रहा था। इसके अलावा तरनतारन के कांग्रेस नेता हरमन सेखों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए 4 आरोपियों के साथ भी वह शामिल था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बाइक पर जा रहा था गैंगस्टर, पुलिस ने पीछा किया
DIG स्नेहदीप शर्मा ने कहा- तरनतारन पुलिस की CIA टीम और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। तभी उन्हें इनपुट मिला कि बाइक पर एक वांटेड शूटर जा रहा है। इसके बाद CIA और AGTF की टीमों ने बाइक का पीछा शुरू कर दिया। उन्होंने शूटर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने बाइक फेंक दी। इसके बाद रुकने के बजाय वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। यह देखकर पुलिस टीमों ने भी फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में एक पुलिस मुलाजिम को गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट से वह बच गया। वहीं शूटर को भी गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जान बचाने के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन शूटर ने दम तोड़ दिया। गैंगस्टर प्रभ दासूवाल और अफरीदी का करीबी
DIG स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि मरने वाला हरनूर नूर कत्थूनंगल एरिया का रहने वाला है। वह विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल और अफरीदी का करीबी है। तरनतारन में कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान हरमन सेखों के मामले में ब्रेक किए मॉड्यूल में भी नूर शामिल था। अमृतसर में AAP सरपंच जरमल सिंह का मर्डर हुआ, उनके शूटरों के साथ प्लानिंग में भी यह शामिल रहा। DIG ने आगे बताया कि नूर ने सरपंच जरमल सिंह की रेकी भी की थी। कत्ल में उसका क्या रोल है, इस मामले में अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है। हरनूर नूर गैंगस्टर प्रभ दासूवाल और अफरीदी के लिए फील्ड वर्क करता था। उससे एक पिस्टल बरामद हुई है। कांग्रेस नेता के कत्ल की साजिश में था शामिल
DIG के मुताबिक ढेर हुआ शूटर हरनूर नूर कांग्रेस नेता हरमन सेखों के कत्ल की साजिश रचने वाले मॉड्यूल में भी शामिल था। तरनतारन पुलिस ने 1 जनवरी को इस मॉड्यूल के 4 शूटर गिरफ्तार किए थे। जिनसे पूछताछ में पता चला था कि वह पिछले साल के अंत में हुए जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस नेता को टारगेट करने वाले थे। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने ये साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासूवाल के कहने पर रची थी। कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने दावा किया था कि वह कांग्रेस नेता यूथ कांग्रेस नेता हरमन सेखों थे। उन्होंने पुलिस से हरमन की सिक्योरिटी बढ़ाने की भी मांग की थी। अमृतसर में AAP सरपंच की हत्या से जुड़ा मामला पढ़ें… तरनतारन से शादी में अमृतसर थे सरपंच जरमल
तरनतारन के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह अमृतसर के मैरीगोल्ड मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह में आए थे। उन्हें दुल्हन के भाई ने न्योता दिया था। जब वे मैरिज पैलेस के अंदर थे तो 2 शूटर मैरिज पैलेस के बाहर कार पार्किंग से अंदर आए। एक ने ब्लैक ओर दूसरे ने ब्लू हुडी पहन रखी है। ब्लैक हुडी पहने बदमाश ने कान पर फोन लगा रखा है। इसे देख पुलिस ने आशंका जताई है कि कोई तीसरा व्यक्ति कॉल कर दोनों शूटरों को सरपंच के बारे में जानकारी दे रहा है। सिक्योरिटी हटने का किया इंतजार
इस शादी समारोह में खेमकरण से AAP विधायक सरवन सिंह धुन भी मौजूद थे। वारदात के बाद विधायक ने मीडिया को बताया था कि सरपंच उनसे मिले थे। यह वक्त वह था, जब विधायक शगुन देने जा रहे थे। उस वक्त सरपंच भी वहां थे। दोनों ने एकदूसरे का हालचाल भी जाना था। उस वक्त सरपंच के अलावा विधायक की सिक्योरिटी भी साथ थी। मगर, विधायक से अलग होने के बाद सरपंच मेहमानों के बीच जाकर टेबल पर खाना खाने लगे। इसी दौरान विधायक अंदर हॉल में चले गए। उनकी सिक्योरिटी भी विधायक के साथ ही अंदर चली गई। बेखौफ होकर सरपंच तक पहुंचे, पीछे से सिर में मारी गोली
इसके बाद दोनों शूटर सीधे अपने टारगेट यानी सरपंचच के पास गए। पीली पगड़ी पहने सरपंच जरमल सिंह टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। उसी समय ब्लैक हुडी पहना हुआ पहला शूटर पीछे से उनके पास पहुंचा और सीध उनके सिर में गोली मार दी। इसके तुरंत बाद पीछे खड़ा दूसरा हमलावर ने भी फायरिंग की। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। शादी समारोह में हड़कंप मचा, सरपंच ने अस्पताल में दम तोड़ा
इसके बाद सरपंच खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास शादी समारोह में आए लोगों में हड़कंप मच गया। सारे लोग खाना छोड़कर किनारे हो गए। सरपंच जरमल सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली की वजह से उनकी जान नहीं बच सकी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पगड़ी भी वहीं खाने की टेबल पर रह गई थी। गैंगस्टरों ने ली थी जिम्मेदारी, कहा- घर तुड़वाया था
इसके बाद गैंगस्टर डोनी बल, प्रभ दासूवाल, अफरीदी तूत और उसके साथियों ने कत्ल की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- अमृतसर के मैरी गोल्ड रिजॉर्ट में जरमल सरपंच वल्टोहा की जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। इसने पुलिस को 35 लाख रुपए दिए और साथ में दासूवाल जाकर हमारा घर तुड़वाया था। यह काम हमारे छोटे भाई गंगे ठकरपुरिया ने किया। पुलिस किसी को नाजायज तंग न करे। इस पर पहले भी हमने 2 बार अटैक किया, लेकिन ये बच गया। इसने घरों से नाजायज तौर पर लड़के उठवाकर गोलियां मरवाईं, जिनका हमसे कोई लेना-देना नहीं था। इस बात को पहले भी हम पोस्ट डालकर बता चुके हैं। हमने इसे फोन कर समझाया, लेकिन ये सुधरा नहीं। गैंगस्टर की सोशल मीडिया पर पोस्ट….
AAP सरपंच के मर्डर में शामिल शूटर एनकाउंटर में ढेर:विदेश में बैठे गैंगस्टर दासूवाल का गुर्गा; बुलेटप्रूफ जैकेट से बची पुलिसकर्मी की जान
📅 Published: January 6, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
