BJP आज घोषित कर सकती है चंडीगढ़ मेयर उम्मीदवार:विनोद तावड़े चुनाव पर्यवेक्षक बने; पार्टी नेताओं और पार्षदों से संवाद करेंगे

📅 Published: January 21, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ मेयर पद के लिए प्रत्याशी के नाम पर आज फैसला ले सकती है। मेयर ही नहीं बल्कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए भी प्रत्याशी का ऐलान होने की उम्मीद है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निबीत निबीन के निर्देश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि यह नियुक्ति 20 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक समन्वय, चुनावी रणनीति और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विनोद तावड़े को यह जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, विनोद तावड़े चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं और पार्षदों से संवाद कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे तथा मेयर चुनाव के दौरान संगठन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इस नियुक्ति को चंडीगढ़ नगर निगम में होने वाले मेयर चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दो पार्षद मिलाए तो एक वोट दूर मेयर पद
2021 में हुए नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के 14 पार्षद जीते थे और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के 12 पार्षद और कांग्रेस 8 पार्षद जीते थे। नगर निगम हाउस के आखिरी वर्ष में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और उनके पास अब 18 पार्षद हो गए हैं। 24 दिसंबर को आम आदमी पार्टी कीं दो पार्षद सुमन व पूनम ने पार्टी छोड़ दी थी और वह भाजपा में शामिल हो गई थीं और इसके बाद से ही गणित काफी हद तक भाजपा के पक्ष में हो गया है। चंडीगढ़ में भाजपा कैसे मेयर बना सकती है, 2 सिनेरियो

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *