BJP विधायक ने लखनऊ में थाने का किया घेराव:फर्जी चालान व भ्रष्टाचार पर भड़के MLA योगेश शुक्ला; बोले- मनमानी न करें जिम्मेदार

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के महिंगवा थाने में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ भाजपा विधायक योगेश शुक्ला गुरुवार को अचानक अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। फर्जी चालान, पीड़ितों को डराने धमकाने और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से नाराज विधायक ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। फर्जी चालान से लेकर अवैध वसूली तक “पुलिस कर रही मनमानी”: विधायक शुक्ला थाने के बाहर मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि महिंगवा पुलिस युवकों के वाहनों का टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी चालान कर रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक अपनी शिकायत लेकर थाने जाता है तो पुलिस उल्टा उसे ही धमकाती है।विधायक ने एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा “एक युवक अपने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने गया था, लेकिन दरोगा ने उससे 2000 रुपये की मांग कर दी। जब मैंने फोन कर पूछा तो दरोगा ने उल्टा शिकायतकर्ता को ही धमकाना शुरू कर दिया।” शुक्ला के अनुसार, इसी कार्यशैली से परेशान होकर उन्हें खुद थाने पर पहुंचकर विरोध करना पड़ा। थाने का घेराव, नारों से गूंजा माहौल अधिकारियों की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला विधायक के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग थाने पहुंचे। थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिकारियों ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक से बात की और जांच का आश्वासन दिया।करीब एक घंटे की वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हुई और विधायक अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मामले की विभागीय जांच कराने की बात कही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *