BLO सुषमा और जनगढ़ ने SIR फॉर्म पूरे किए:कासगंज डीएम ने किया सम्मानित, कहा- काम में सर्वर और तकनीकी दिक्कतें

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कासगंज के DM ने सोमवार को कासगंज ब्लॉक की सहायक अध्यापक सुषमा कुमारी और अमापुर ब्लॉक के बीएलओ जनगढ़ सिंह को सम्मानित किया। इन दोनों को मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने के लिए प्रशंसा पत्र और स्मार्ट वॉच प्रदान की गई। बीएलओ जनगढ़ सिंह ने बताया कि उन्हें 16 नवंबर को 689 मतदाताओं के फॉर्म मिले थे। उन्होंने शनिवार सुबह 4 बजे तक सभी फॉर्म पूरे कर लिए थे। उन्होंने बताया कि एसडीएम सहावर रात 10-11 बजे फोन करके काम निपटाने के लिए प्रेरित करते थे। जिसके कारण उन्होंने 6 दिनों तक रात-रात भर जागकर काम किया। जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। जनगढ़ सिंह ने बताया कि 42 फॉर्म सेव होने के बाद भी वापस आ गए थे। इन मतदाताओं को उन्होंने स्वयं खोजकर दोबारा फॉर्म पूरे किए। फॉर्म वापस आने का कारण सर्वर और तकनीकी दिक्कतें थीं। उन्होंने एक दिन में 100 से अधिक फॉर्म पूरे किए और इसके लिए उन्हें सुबह 4 बजे तक जागना पड़ता था। इस दौरान उन्हें समय पर खाना-पीना भी नहीं मिल पाता था। वहीं, सुषमा कुमारी ने बताया कि उन्हें 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक काम पूरा करना था। उन्हें ईटोआ गांव के 782 मतदाताओं के SIR फॉर्म मिले थे। उन्होंने ग्रामीणों और प्रधान की मदद से शनिवार शाम तक 782 में से 780 फॉर्म पूरे कर लिए थे। दो मतदाताओं के फॉर्म आधार कार्ड न होने के कारण लंबित थे। जिन्हें वह जल्द ही पूरा कर लेंगी। फॉर्म पूरे करने में उन्हें तब कठिनाई आई जब कुछ मतदाताओं ने फोटो उपलब्ध नहीं कराए। ऐसे मामलों में उन्हें स्वयं फोटो निकलवाने उन्होंने बताया की वो अलीगढ़ की रहने वाली है। अलीगढ़ से रोज आती जाती है। काम को पुरा करने के लिए चैलेंज था। लेकिन दिन रात जागकर काम को पुरा करने की ठानी थी और करके दिखाया। डीएम साहब ने सम्मानित किया। जिससे मनोबल बहुत बड़ा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *