HPSC ने किया फार्मेसी लेक्चरर का रिजल्ट जारी:44 कैंडिडेट ने स्क्रीनिंग परीक्षा पास, 6 कैंडिडेट रिजर्व कैटेगरी से जनरल में हुए शामिल

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उच्चतर शिक्षा विभाग के फार्मेसी लेक्चरर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। फार्मेसी लेक्चरर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी। HPSC ने साल 2024 में ADVT 84/2024 के तहत फार्मेसी लेक्चरर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। जिसमें कुल 11 पदों के लिए विज्ञापन नोटिफिकेशन दिया गया था। जिसमें 7 पद जनरल, 2 पद एससी, एक बीसीए व एक EWS कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया था। 27 नवंबर 2024 आवेदन करने की अंतिम डेट थी और फार्मेसी में मास्टर डिग्री योग्यता रखी गई थी। 44 कैंडिडेट स्क्रीनिंग में पास HPSC के द्वारी परीक्षा परिणाम में 44 कैंडिडेट ने स्क्रीनिंग परीक्षा पास की है। 6 कैंडिडेट ऐसे रहे हैं, जो रिजर्व कैटेगरी से सामान्य में शामिल हुए हैं। जिसमें रोल नंबर 16680, 17168, 18207, 28601, 28731 29557 शामिल हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *