HPSC ने फार्मेसी लेक्चरर का रिजल्ट जारी किया:44 कैंडिडेट स्क्रीनिंग परीक्षा में पास, 6 कैंडिडेट रिजर्व से जनरल कैटेगरी में शामिल

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने उच्चतर शिक्षा विभाग के तहत फार्मेसी लेक्चरर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 2 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इनमें 44 अभ्यर्थी स्क्रीनिंग परीक्षा में पास हुए हैं। 11 पदों के लिए जारी हुआ था विज्ञापन HPSC ने वर्ष 2024 में विज्ञापन संख्या 84/2024 के तहत फार्मेसी लेक्चरर के 11 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इनमें 7 पद सामान्य वर्ग, 2 पद अनुसूचित जाति (SC), 1 पद पिछड़ा वर्ग ‘A’ (BCA) और 1 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 निर्धारित की गई थी। इस भर्ती के लिए फार्मेसी में मास्टर डिग्री योग्यता अनिवार्य रखी गई थी। 6 कैंडिडेट ने बदली कटेगरी आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, कुल 44 अभ्यर्थी स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें से 6 उम्मीदवार ऐसे हैं जो आरक्षित वर्ग से सामान्य वर्ग में शामिल हुए हैं। इन उम्मीदवारों के रोल नंबर 16680, 17168, 18207, 28601, 28731 और 29557 हैं। आगे की प्रक्रिया जल्द आयोग अब इन सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *