हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दो सदस्यों का इस्तीफा हो चुका है, हालांकि वो अभी मंजूर नहीं हुआ। इस्तीफा देने वाले दोनों सदस्य साधुराम जाखड़ और सुभाष सिंह अभी पंचकूला स्थिति एचएसएससी कार्यालय में आ रहे हैं। दोनों के इस्तीफों पर अभी सस्पेंस बरकरार है। चर्चा है कि अगले 3 से 4 दिन में हरियाणा सरकार की ओर से इन पर फैसला आ सकता है। हिसार के बरवाला निवासी साधूराम जाखड़ और सिरसा के सुभाष सिंह ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सीएम को अपना इस्तीफा भेज दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों सदस्यों से इस्तीफा मांगा गया था। इस्तीफा क्यों मांगा गया है, इसकी कोई स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं हुई है। लेकिन दोनों के द्वारा निजी कारण ही बताए जा रहे हैं। एक सदस्य से चर्चा में तो यहां तक सामने आया है कि इस्तीफे पर डेट ही नहीं लिखी है। हरियाणा सरकार के द्वारा अगर HSSC सदस्यों के इस्तीफों को मंजूर किया जाता है, तो कमीशन का कोरम पूरा नहीं होगा। वर्तमान में कमीशन के 6 सदस्यों में से 5 ही पद पर मेंबर नियुक्त हैं। अगर 2 मेंबर ओर कम हो जाते हैं तो सदस्यों की संख्या केवल 3 रह जाएगी। सभी ग्रुप-C के पदों की भर्ती प्रक्रिया भी कमीशन करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे समय में इस्तीफे और नई नियुक्तियां काफी अहम हैं। राज्यपाल को मंजूर करना होता है इस्तीफा
एचएसएससी के सदस्यों की नियुक्ति 25 जून 2024 को नायब सरकार ने की थी। सदस्यों का कार्यकाल 3 साल का रहता है। ऐसे में इन सदस्यों का कार्यालय अभी करीब डेढ़ साल बचा हुआ है। आयोग ग्रुप सी और डी की भर्ती करता है। इस्तीफा राज्यपाल मंजूर करते हैं। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागेदारी वजह
सियासी गलियारों में चर्चा है कि दोनों सदस्यों से इस्तीफा मांगने की एक वजह दोनों की सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में अधिक भागेदारी करना है। हाईकमान की ओर से इसको लेकर चेतावनी भी दी गई। 2 पॉइंट में समझिए इस्तीफा देने वाले दोनों सदस्य बारे… 3 पॉइंट में समझिए कमीशन मेंबर की नियुक्ति और संख्या…
HSSC सदस्यों के इस्तीफों पर सस्पेंस:पंचकूला आयोग के ऑफिस में अभी दोनों सदस्य आ रहे, गाड़ी भी कर रहे इस्तेमाल
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
