ICC बोला- बांग्लादेश के वर्ल्डकप मैच भारत में ही होंगे:शेड्यूल बदलने से भी इनकार, एक दिन में जवाब मांगा; नहीं माने तो स्कॉटलैंड को मौका

📅 Published: January 21, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

बांग्लादेश को 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच भारत में ही खेलने होंगे। ICC ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में ना खेलने की अपनी मांग पर विचार के लिए एक दिन का और समय दिया गया है। क्रिकइन्फो के मुताबिक ICC बोर्ड की बैठक में 16 में से 14 सदस्य देशों ने BCB के खिलाफ वोट किया। केवल पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया। अब 22 जनवरी को यह तय होगा कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा या नहीं। अगर BCB ने भारत में खेलने से इनकार जारी रखा, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है। मीटिंग में ICC ने सख्त रवैया अपनाया बुधवार को ICC ने BCB और बाकी सदस्यों के साथ मीटिंग की। ICC ने कहा, अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत नहीं गया तो उन्हें दूसरी टीम से रिप्लेस कर दिया जाएगा। ICC के ज्यादातर मेंबर्स ने मीटिंग में इस फैसले का समर्थन किया। इसके बाद BCB को सोचने के लिए एक दिन और समय दे दिया। ICC ने यह भी कहा कि सिक्योरिटी असेसमेंट में सामने आया कि बांग्लादेश के प्लेयर्स, मीडियाकर्मी, ऑफिशियल्स और फैंस को भारत में कोई खतरा नहीं है। इसलिए वेन्यू बदलने का सवाल ही नहीं होता। बांग्लादेश वर्ल्ड कप से हटा तो क्या होगा? बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में एंट्री मिलेगी। स्कॉटलैंड की टीम यूरोपियन क्वालिफायर में नीदरलैंड और इटली के बाद नंबर-3 पर रही थी। ऐसे में उन्हें ग्रुप-सी में जगह मिलेगी और टीम बांग्लादेश के सारे मैच खेलेगी। 7 फरवरी को बांग्लादेश का पहला मैच टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। टूर्नामेंट में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। उसके तीन ग्रुप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच मुंबई में होना है। बांग्लादेशी कप्तान बोले- वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर इस बीच बांग्लादेश के टी-20 कप्तान लिटन दास ने मंगलवार को BPL मैच के बाद कहा- ‘वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है। हमें अभी नहीं पता है कि हम वर्ल्ड कप में जाएंगे भी या नहीं। मेरी तरह पूरा बांग्लादेश अभी सस्पेंस में है।’ श्रीलंका में अपने मुकाबले कराना चाहता है बांग्लादेश बांग्लादेश सुरक्षा कारणों से टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत में नहीं खेलना चाहता है। इसी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC से मांग की है कि टीम के मुकाबले को-होस्ट श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि ICC ने इस मांग को पहले भी खारिज कर दिया था। इसके बाद BCB ने दोबारा ICC को मेल लिखा। 17 जनवरी को ICC और BCB के बीच हुई बैठक में बांग्लादेश ने साफ कहा कि वह टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहता है, लेकिन भारत के बाहर। इसके बावजूद ICC अपने फैसले पर कायम है। काउंसिल ने स्पष्ट कर दिया है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं बदलेगा और बांग्लादेश को ग्रुप-C में ही खेलना होगा। ICC का प्रेशर स्वीकार नहीं करेंगे दूसरी तरफ बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि अगर ICC भारतीय बोर्ड के दबाव में झुकता है और हम पर अनुचित शर्तें थोपने की कोशिश करता है, तो हम ऐसी शर्तें स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने भारत में नहीं खेलने की बात दोहराई है। बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं के बाद BCCI के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से रिलीज कर दिया था। इससे नाराज BCB अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग करने लगा। ग्रुप बदलने की मांग भी खारिज 17 जनवरी की बैठक में BCB ने ग्रुप बदलने की मांग रखी थी, जिसे ICC ने इनकार कर दिया था। ICC ने BCB को यह भरोसा भी दिलाया कि बांग्लादेश टीम को कोई खास सुरक्षा खतरा नहीं है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से कहा था कि उसे ग्रुप-C की जगह दूसरे ग्रुप-B में शामिल किया जाए। बोर्ड का तर्क था कि ऐसा होने पर बांग्लादेश को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने होंगे, इससे यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी। मौजूदा शेड्यूल के अनुसार आयरलैंड को अपने ग्रुप-बी मुकाबले श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और ओमान के खिलाफ कोलंबो में खेलने हैं, जबकि उनका आखिरी मैच कैंडी में जिम्बाब्वे से होगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश को अपने मौजूदा ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में तीन मैच खेलने हैं, जबकि आखिरी ग्रुप मुकाबला मुंबई में नेपाल के खिलाफ तय है। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की। KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 में खरीदा था, फिर IPL से करने पर विवाद 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। आखिर में टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में जानिए ——————————————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
बांग्लादेश की अब टी-20 वर्ल्डकप में ग्रुप बदलने की मांग टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश ने अब अपना ग्रुप बदलने की मांग की है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC से कहा है कि उसे ग्रुप-C की जगह दूसरे ग्रुप-B में शामिल किया जाए। बोर्ड का तर्क है कि ऐसा होने पर बांग्लादेश को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने होंगे, इससे यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी। पढ़ें पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *