भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में खेला जा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। मुकाबला रेगुलर टाइम से आधे घंटे पहले सुबह 9 बजे शुरू होगा। साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। भारतीय टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल नहीं खेल रहे। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे है। टीम इंडिया पर घरेलू कंडीशन में 13 महीने के अंदर दूसरी बार क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी। साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी सीरीज जीत 25 साल पहले मिली थी। शुभमन गिल इंजरी के कारण नहीं खेल सकेंगे, उनकी जगह ऋषभ पंत भारत की कप्तानी करेंगे। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुस्वामी।
IND vs SA दूसरा टेस्ट- साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता:पहले बैटिंग का फैसला; नीतीश और साईं सुदर्शन को मौका, अक्षर बाहर
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
