KGMU से मिट्टी निकालकर, ग्रीन कॉरीडोर में डाली:चिकित्सा विश्वविद्यालय की सख्ती पर वेंडर की सफाई, LDA को लिखा वापसी के लिए लिखा लेटर

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

KGMU में ट्रॉमा सेंटर के विस्तार के लिए खोदी गई मिट्टी ग्रीन कॉरीडोर में डाली गई। ग्रीन कॉरीडोर में मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। ग्रीन कॉरीडोन एलडीए की परियोजना है। KGMU को भेजे पत्र में कहा है कि ग्रीन कॉरीडोर के निर्माण के बाद वहां से मिट्टी को दोबारा KGMU में वापस (बैक फिलिंब) लाया जाएगा। KGMU के ट्रॉमा सेंटर का विस्तार के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसमें 500 बेड हैं। शताब्दी फेज-1 के पीछे जनरल सर्जरी विभाग के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट की खुदाई से मिट्टी निकाली जा रही है। करीब 20% निकाली गई मिट्टी ठेकेदार ने ग्रीन कॉरीडोर की पटाई में डाल दी। सूचना मिलने पर KGMU प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद मिट्टी को बाहर ले जाने का काम रूका। फिलहाल बाकी निकाली गई मिट्टी शिक्षा विभाग की खाली भूमि में डालने का काम किया जा रहा है। यह भूमि KGMU को मिल चुकी है। ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर कॉरीडोर का काम पूरा होने के बाद मिट्टी वापस KGMU में भेजने का दावा किया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *