प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने सूरत में बन रहे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जायजा लिया। इसके बाद नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचे और देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा की। पंडोरी माता को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी समुदाय अपनी कुलदेवी मानते हैं। पीएम ने डेडियापाडा में 4 किमी लंबा रोड शो भी किया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के हजारों लोग सड़क किनारे नजर आए। रोड शो के बाद पीएम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। यहां ₹9700 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पूजा के बाद मोदी प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बने एक लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सूरत एयरपोर्ट पर बिहारी समुदाय से मुलाकात करेंगे। मोदी ने देवमोगरा मंदिर में पूजा की, 3 तस्वीरें… डेडियापाडा में पीएम मोदी के रोड शो की 2 तस्वीरें… सूरत में बिहार के लोगों से मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री दिल्ली जाने से पहले सूरत एयरपोर्ट पर बिहार के लोगों से मुलाकात करेंगे। बिहारी समुदाय के लोग उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और हर्ष सांघवी भी मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री का अभिवादन करेंगे। अनुमान है कि बिहार से जुड़े करीब 10 से 15 हजार लोग इस स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम के गुजरात दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
PM मोदी ने गुजरात के देवमोगरा मंदिर में पूजा की:आदिवासी पोशाक पहनी, 4 किमी लंबा रोड शो किया; ₹9700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे
📅 Published: November 14, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
