PM से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री आएंगे हरियाणा:24 नवंबर को गीता जयंती महोत्सव में होंगे शामिल, ब्रह्मसरोवर में पवेलियन का शुभारंभ करेंगे

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश की कई बड़े चेहरे शिरकत करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुरुक्षेत्र आएंगे। वह यहां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में तैयार हरियाणा पवेलियन का 24 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। इसके अगले दिन 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाआरती में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है, इस बार महोत्सव में लगभग 70 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना है। कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव चला हुआ है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मध्य प्रदेश को सहयोगी राज्य के तौर पर लिया गया है। 24 नवंबर को गीता सदन का उद्घाटन सीएम के कुरुक्षेत्र में मीडिया एडवाइजर तुषार सैनी ने बताया कि 24 नवंबर को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का श्रीमद् भागवत गीता सदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उद्घाटन किया जाएगा। इस महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए शहर को लाइटों के साथ सजाया जा रहा है। पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया हुआ है। शहीदी दिवस में शामिल होंगे पीएम उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को ज्योतिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिरकत करेंगे। ज्योतिसर स्थित 155 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब डेढ़ लाख की संख्या में साध संगत के पहुंचने की संभावना है। कुरुक्षेत्र के प्रत्येक चौक को महाभारत की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। अब शहर के सभी मंदिरों को सजाने के लिए लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *