PU रजिस्ट्रार और VC के सचिव दिल्ली रवाना:सीनेट के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मीटिंग, यूनिवर्सिटी के मौजूदा हालात से अवगत करवाएंगे

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रजिस्ट्रार और वाइस चांसलर के सचिव दिल्ली रवाना हुए हैं। वह वहां पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनकी तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी के मौजूदा हालात और सीनेट चुनाव संंबंधी रह रही कार्रवाई संबंधी बातचीत की जाएगी। यह जानकारी पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार YP Singh की तरफ से वीडियो बयान जारी कर दी गई है। रजिस्ट्रार YP Singh द्वारा दी जानकारी के अनुसार उनकी यह मीटिंग पहले से ही शेड्यूल थी। उन्होंने बताया कि हमने इस संबंधी प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को इस संबंधी अवगत करवा दिया गया है। रजिस्ट्रार ने प्रदर्शनकारियों से यूनिवर्सिटी का सुखद माहौल और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। यूनिवर्सिटी ने मांगा था 25 तक का समय, 26 को यूनिवर्सिटी बंद की दी गई है काल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा की तरफ से अब 26 नवंबर 2025 को फिर पंजाब यूनिवर्सिटी को बंद कर यहां प्रदर्शन का ऐलान किया है। मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से सीनेट के चुनाव की तारीख का ऐलान करने के लिए 25 नवंबर तक का समय मांगा था। अगर इस समय तक चुनाव का ऐलान नहीं होता है तो 26 नवंबर 2025 को पंजाब यूनिवर्सिटी की सभी कक्षाएं बंद करने के साथ साथ एकेडमिक बलाक में भी काम बंद किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी BJP के प्रदेश कार्यालय समेत जिला कार्यालयों का भी घेराव किया जाएगा। जिसकी तारीख की घोषणा भी जल्द हाेगी। पंजाब के 50 संगठनों के साथ स्टूडेंट ने की थी बैठक, उसमें लिए निर्णय…. सीनेट चुनाव का शेड्यूल उपराष्ट्रपति के पास भेज चुके वीसी सीनेट चुनाव का शेड्यूल यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर रेनू विज राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेज चुके हैं। मोर्चा और यूनिवर्सिटी के बीच में बातचीत के लिए एक कमेटी बनी हुई है, जिसकी लगातार बैठकें हो रही हैं। इसी कमेटी की तरफ से ही मोर्चा से 25 नवंबर तक का समय मांगा गया है और लिखित में सीनेट चुनाव की तारीख के ऐलान की मांग कर रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *