SHO को थाने से हटाया, धूमधाम से ली विदाई:फूलों से सजी गाड़ी में रवाना हुए, पुलिसकर्मी भी शामिल

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ में थाना दक्षिण टोला के चर्चित और दबंग SHO धर्मेंद्र सिंह हटाकर पुलिस लाइन क्या भेजा गया कि मानो पूरे जिले में विदाई समारोह ही शुरू हो गया। एसपी इलमारन जी के सुबह-सुबह निकले आदेश ने SHO साहब को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा, लेकिन साहब का अंदाज़ देखिए जैसे किसी पुरस्कार समारोह से लौट रहे हों। विदाई ऐसी कि देखने वालों की भौंहें अपने-आप ऊपर उठ जाएं! SHO साहब ने अपनी प्राइवेट गाड़ी को दुल्हन से भी ज्यादा सजवाया, फूल-मालाओं से लदी गाड़ी पर खुद राजा स्टाइल में बैठे। ऊपर से सीन ऐसा जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो, कैमरे, वीडियो, पोज़… सब कुछ फुल ऑन टशन में। चौंकाने वाली बात यह कि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में तो कुछ सिविल में SHO साहब को बकायदा बाराती की तरह विदाई देते नजर आए। जैसे ही SHO धर्मेंद्र सिंह अपनी फूलों से लदी गाड़ी में बैठे, आसपास मौजूद लोग यही कह उठे, विदाई है या फिर थाने से हटाये जाने का जश्न? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, और लोग अपने-अपने अंदाज़ में कमेंट कर रहे हैं। कहीं इसे दबंग SHO की ग्रैंड फेयरवेल कहा जा रहा है, तो कहीं हीरो की रवानगी! जो भी हो मऊ में SHO की विदाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां थाने भी स्टाइल से छोड़े जाते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *