SSP दफ्तर के बाहर मर्डर के बाद DGP एक्शन में:देर रात मोहाली पहुंचे, बोले- ऑपरेशन प्रहार लीगल, 3400 नई भर्ती

📅 Published: January 30, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

मोहाली में दिनदहाड़े SSP दफ्तर के बाहर मर्डर की घटना के बाद पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) खुद एक्शन मोड में आ गए हैं। वह गुरुवार देर रात मोहाली पहुंचे। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्दी ही 3400 नई पोस्ट भर्ती होगी। वहीं ऑपरेशन प्रहार को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही है। यह एक लीगल ऑपरेशन है। इसमें केवल गैंगस्टरों पर ही हमारा फोकस है। ऑपरेशन प्रहार एक लीगल ऑपरेशन 1. ऑपरेशन को लेकर मिसइन्फॉर्मेशन फैलाई जा रही
इस दौरान DGP ने बताया कि 20 तारीख से ऑपरेशन प्रहार शुरू हुआ था। उन्होंने ऑपरेशन की अचीवमेंट्स भी गिनाईं। उन्होंने बताया कि तरह-तरह की मिसइन्फॉर्मेशन फैलाई जा रही है। यह एक लीगल ऑपरेशन है। किसी को भी बिना किसी कारण परेशान नहीं किया जा रहा है। इस ऑपरेशन में केवल वांटेड क्रिमिनल्स पर फोकस किया जा रहा है। 2. ऑफ-टैक सेल बनाकर एक्शन
DGP ने बताया कि जो भी लोग गैंगस्टरों की किसी भी रूप में मदद करते हैं, वे पुलिस के रडार पर हैं। हम उन्हें इंटेलिजेंस तरीके से ट्रैक करते हैं और उसके बाद लीगल कार्रवाई करते हैं। हमने एक ऑफ-टैक सेल बनाया है, जो आईजी स्तर के अधिकारी के अधीन काम करता है। इसके माध्यम से भारत सरकार और विदेशी सरकारों से संपर्क किया जाएगा। साथ ही जो क्रिमिनल बाहर बैठे हैं, उन्हें यहां लाया जाएगा। 3. 3400 मुलाजिमों की भर्ती इसी साल DGP ने मीडिया कर्मियों द्वारा थानों में मुलाजिमों की कमी से जुड़े सवाल पर कहा कि आपकी बात बिल्कुल सही है। पंजाब सरकार ने 1600 पोस्ट अपग्रेड की हैं। इस साल 3400 नई पोस्ट एडवर्टाइज की जा रही हैं। पूरी कोशिश है कि पंजाब पुलिस की मैनपावर को बढ़ाया जाए। 4. एक दिन में तीन बड़ी अचीवमेंट्स 1. पंजाब पुलिस ने आज एक ही दिन में तीन मेजर अचीवमेंट्स हासिल की हैं। पहला, नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के मॉड्यूल से पर्दा उठाया गया है। इसकी तारें पाकिस्तान में बैठे हरविंदर रिंदा से जुड़ी हुई थीं। यूएसए बेस्ड मॉड्यूल मास्टरमाइंड थे। उन्हें आइडेंटिफाई कर दो ऑपरेटिव अरेस्ट किए गए हैं। इस मामले में हमारा सेंट्रल एजेंसियों और एनआईए से संपर्क है। 2. फाजिल्का जिले में दूसरा ऑपरेशन हुआ है। यह ऑपरेशन बीएसएफ के साथ जॉइंट था, जिसमें 21 पिस्टल और 2.1 किलोग्राम हेरोइन रिकवर की गई है। 3 विलेज डिफेंस कमेटियों की टिप पर पुलिस ने 43 किलोग्राम हेरोइन और आरडीएक्स भी रिकवर किया है। ये दोनों कंसाइनमेंट थे। आईएसआई की वर्किंग में बदलाव आया है। अब यह हेरोइन के साथ हथियार और अन्य सामान भी भेज रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *